
एम्ब्रियो ट्रांसफर (भ्रूण स्थानांतरण या भ्रूण प्रस्थापन ) के बाद महिलाओं द्वारा सामान्यत: पूछे जाने वाले सवाल और IVF विशेषज्ञ द्वारा बताए गए उनके जवाब :
प्रश्नउत्तरक्या में एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद चल सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद सीढ़ियाँ चढ़ सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद फर्श पर बैठ सकती हूं?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद झुक सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद संबंध बना सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रीयो ट्रान्सफर के बाद व्यायाम (कसरत) कर सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद घर का काम कर सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रीयो ट्रान्सफर के बाद अपनी नौकरी जारी रख सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद तैराकी (स्विमिंग) कर सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद मसालेदार भोजन खा सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रीयो ट्रान्सफर के बाद बस या ट्रेन में सफर कर सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद हवाई जहाज से यात्रा कर सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद सामान्य सर्दी, बुखार, पेट खराब होने आदि जैसी बीमारियों के लिए साधारण दवाएं ले सकती हूँ?हाँक्या मैं एम्ब्रीयो ट्रान्सफर के बाद पेट के बल सो सकती हूँ?हाँ
एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद क्या करना चाहिए ?
एम्ब्रीयो ट्रांसफर के बाद आपको कुछ भी बहुत खास करने की जरूरत नहीं है। आप जैसे अपना सामान्य जीवन जी रहे है वैसे ही जिए। आपके विशेषज्ञ द्वारा बताई गयी दवाइयों को सही समय पर ले। अधिक चिंता न करे। एम्ब्रीयो ट्रांसफर के बाद गर्भावस्था को सुचारु रूप से आगे बढ़ने के लिए कुछ दवाइयां दी जाती है जैसे – खाने की दवाइयाँ, जेल या इंजेक्शन इत्यादि। ध्यान रखे की आप अपनी दवाइयों को हमेशा समय पर लें , भूले नहीं।
एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद सोने के लिए सही पोज़िशन (स्थति) क्या होनी चाहिए ?
कीसी भी रिसर्च में यह नहीं पाया गया है की किसी विशेष स्थति या पोज़िशन में सोने से एम्ब्रियो ट्रांसफर पर कोई असर पड़ता है। जिस स्थति में आप आराम महसूस करते है उसी स्थति में सोए। पेट के बल सोने से आपकी गर्भावस्था पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा। अपने आराम के अनुसार अपने सोने की पोज़िशन (स्थति) खुद चुनें।
एम्ब्रीयो को बच्चेदानी में कैसे इम्प्लांट (प्रत्यारोपित) कर सकते हैं ?
वास्तविक तौर पर अभी तक ऐसा कोई काम नहीं है जो मरीज खुद से कर सके जिससे भ्रूण बच्चेदानी में अच्छी तरह से प्रत्यारोपित हो जाये। आप सिर्फ अपने IVF स्पेशलिस्ट द्वारा बताई गई दवाइयां, जेल, इंजेक्शन इत्यादि को बताए हुए समय पर नियम अनुसार लेते रहें । यदि आप कभी दवाई लेना भूल जाते हैं, तो अपने मोबाइल में अलार्म लगाले जिससे की आपको दवाई लेने का समय याद रहेगा और आप भूलेंगे नहीं। कभी भी कोई चिंता की स्थति उत्पन्न होने पर अपने IVF विशेषज्ञ से बात कर सकते है। सामान्य जीवन जीने, संतुलित पौष्टिक भोजन खाने और खुद को रचनात्मक रूप से व्यस्त रखने के अलावा, ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप कर सकते हैं जिससे की भ्रूण आपके बच्चेदानी में अच्छे से स्थापित हो पाए।
जहां तक सर्दी – खांसी, बुखार आदि जैसी नियमित बीमारियों के लिए दी जाने वाली दवाओं का सवाल है, तो इन दवाओं को लेने से पहले अपने आईवीएफ डॉक्टर से एक बार पूछना सबसे अच्छा है। पेरासिटामोल आम तौर पर सुरक्षित है और भ्रूण स्थानांतरण के बाद इसे लिया जा सकता है।
एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद गर्भावस्था के लक्षण कबसे महसूस होना शुरू होंगे?
गर्भावस्था के लक्षण जैसे की मतली आना, जी मचलाना आम तौर पर गर्भावस्था के शुरुवाती समय में नहीं महसूस होते हैं । कुछ महिलाओ को यह समस्या काफी दिनों बाद महसूस होती है और कुछ महिलाओ को कभी भी महसूस न नहीं होती है। ऐसे में यदि आपको गर्भावस्था के लक्षण नहीं भी महसूस हो रहे हैं तो इसका यह मतलब नहीं है की आप गर्भवती नहीं हैं । इसलिए उसके बारे में चिंता करना बंद करें । एम्ब्रीयो ट्रांसफर (भ्रूण प्रत्यारोपण) के बाद महिलाएं यही सोचकर परेशान रहती है की वह गर्भवती हुई है या नहीं। ऐसे में चिंता करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। आमतौर पर यह पाया गया है की गर्भावस्था के लक्षण बीटा HCG रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही महसूस होते हैं ।
एम्ब्रियो ट्रांसफर (भ्रूण स्थानांतरण) के बाद यदि काम के सिलसिले में यात्रा करनी हो तो मरीज को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
आप अपनी दवाइयों का पर्चा और पर्याप्त मात्रा में अपनी दवाइयां ज़रूर लेकर जाएँ । पौष्टिक भोजन करें , साफ पानी पियें और इसके अलावा कोई अन्य सावधानियां बरतने की जरूरत नहीं है।

एम्ब्रियो ट्रांसफर के कितने समय बाद आप प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते है?
आपको आपके IVF स्पेशलिस्ट द्वारा बताए गए तरीके पर ही प्रेग्नेंसी की जाँच करनी चाहिए। आमतौर पर प्रेग्नेंसी की जाँच यूरिन टेस्ट के जरिये की जाती है लेकिन IVF में आपके खून की बीटा-HCG की जाँच की आवश्यकता होती है। इसलिए अपने डॉक्टर द्वारा बताये गए दिन पर ही आप खून की बीटा-HCG की जाँच करवाए और उसी रिपोर्ट से आप प्रेग्नेंसी का पता लगाए।
क्या एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद शराब पी सकते है ?
एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद शराब का सेवन न ही करे तो बेहतर होगा क्योंकि यह भ्रूण के लिए हानिकारक होता है।
एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद सामन्य तौर पर कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए ?
एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद सामन्य तौर पर निम्न सावधानियां बरतनी चाहिए :
– ज्यादा चिंता न करे
– अपने भोजन में पोषक आहार ले
– पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
– पर्याप्त मात्रा में आराम करे
– दवाइयां समय पर ले
– सामान्य जीवन जिए
– जरूरत लगने पर आराम करे
एम्ब्रियो ट्रांसफर के बाद बिस्तर पर लेटे रहना और बहुत ज्यादा आराम भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह गर्भावस्था के लिए हानिकारक हो सकता है।

आईवीएफ की सफलता दर

आईवीएफ ET ( भ्रूण प्रस्थापन ) के बाद गर्भावस्था के दौरान रक्तस्त्राव (ब्लीडिंग/स्पॉटिंग)

IVF Success Rate in Summer

आइवीएफ़ प्रेगनेंसी
You might also like

Written by
Dr. Gajendra Tomar
Fertility Specialist & Unit Head
Dr. Gajendra Singh Tomar (MD, MRCOG) is the Unit Head and a fertility specialist at Indore Infertility Clinic, with over two decades of experience in obstetrics, gynaecology and reproductive medicine. He founded the clinic and has performed more than 2,500 ovum pick-ups and 3,500 embryo transfers.
Indore Infertility Clinic & IVF Center
239 – B, Anoop Nagar, Indore, Madhya Pradesh, India
Have questions about your treatment? Talk to our team.





